फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two brothers died in Sabarmar's bath in water

सबमर्सिबल से नहाते पानी में दौड़ा करंट, दो भाइयों की मौत

Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in Sabarmar's bath in water
पुसेडा गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala

बिलग्राम (हरदोई)।  कोतवाली क्षेत्र के पुसेड़ा गांव में रविवार को सबमर्सिबल से नहाते समय पानी में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और तीसरा भाई झुलस गया। दो मौतों से आक्रोशित जाम लगाने की कोशिश करने लगे लेकिन मौके पर पहुंचकर एसडीएम व कोतवाल ने उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसेड़ा निवासी बंधूलाल और उनका भाई बाबूराम के परिवार एक साथ रहते हैं। उनके घर में सबमर्सिबल लगा है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे बंधू का बेटा रामगुलाम (18) और बाबू का बेटा सुधीर कुमार (14) सबमर्सिबल चलाकर घर में नहा रहे थे।
विज्ञापन


तभी सबमर्सिबल से निकल रहे पानी में हाईवोल्ट का करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर दोनों तड़पने लगे। भाई को बचाने दौड़ा बंधू का दूसरा बेटा धनीराम भाई को बचाने दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों जैसे तैसे स्विच बंद कर तीनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने रामगुलाम व सुधीर को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद धनीराम को घर भेज दिया गया। परिजन सीएचसी से शव घर ले गए। दो मौत से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीण जाम लगाने का मन बनाने लगे।


सूचना मिलने पर एसडीएम ओपी गुप्ता और कोतवाल चक्रधर पांडेय गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुधीर कक्षा नौ का छात्र था। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed