फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two are hanging in the house

छात्र समेत दो ने घर में फांसी लगा कर जान दी

Thu, 11 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Thu, 11 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक विवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली घटना
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई। वहां विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना टडियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव में हुई। वहां पर छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि इसकी जानकारी परिवारवालों ने पुलिस को भी नहीं दी। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेउढ़ई निवासी मंजू देवी (35) पत्नी चंद्र प्रकाश ने गुरुवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह जनपद सीतापुर के थाना रामकोट के ग्राम टौला निवासी नत्थराम की पुत्री थी। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन


उधर, टडियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव निवासी नत्थू गुप्ता का छोटा पुत्र मुकेश (20) जीआईसी में कक्षा 12 में पढ़ता था। गुरुवार को उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। भाई विनोद भी दवा लेने गया था। इसी दौरान उसने दोपहर करीब एक बजे कमरा बंद कर पंखे से लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई विनोद ने बताया कि करीब दस दिन पहले वह घर से अचानक चला गया था। खोजबीन करने पर  दो दिन पहले वह लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला था जिस पर वह उसे लेकर घर आ गए थे। उन्होंने घटना के कारण की जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना इंचार्ज हेमंत राय ने बताया घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed