फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trying to block the demand for action

कार्रवाई की मांग के लिए जाम लगाने की कोशिश

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trying to block the demand for action
बेनीगंज। संडीला कोतवाली क्षेत्र में ससुराल गए मजदूर का शव नाले में मिलने से परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया गया है। हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों ने गांव के सामने बल्ली लगाकर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम रैपलापुर निवासी अमित (30) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। एक फरवरी को वह घर आया था।
उसकी पत्नी सरोजनी संडीला के चंद्रपुर गांव स्थित अपने मायके में थी। दूसरे दिन अमित पत्नी के पास जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं आया था। एक-दो बार बात होने के बाद से फोन बंद मिला था।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ फरवरी को शाम संडीला के बेहता नाले में अमित का शव पड़ा मिला था। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से परिजनों ने शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ससुरालियों पर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाहिनी पसलियां व नीचे का जबड़ा टूटा मिलने और गर्दन चोटों के निशान मिलेे थे।
वहीं, लीवर फटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों ने गांव के सामने संडीला मार्ग पर जाम करने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। बेनीगंज कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कार्रवाई को लेकर परिजनों को संडीला कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed