{"_id":"5cd46875bdec220785345ec6","slug":"truck-tricks-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को रौंदा
Thu, 09 May 2019 11:20 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 09 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर चौराहा पर दुकानों में घुसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा पर गुरुवार सुबह हरदोई से सवायजपुर की ओर जा रहा ट्रक पिकअप को बचाने के चक्कर में युवक को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
लोनार कोतवाली के तेरिया गांव निवासी रघुवीर कुशवाहा (40) पुत्र मुनेश्वर की मां लल्ली का मंगलवार को निधन हो गया था। गुरुवार की सुबह रघुवीर अपने बेटे पुष्पेंद्र के साथ साइकिल से न्यौरादेव गांव निवासी पंडित के घर दसवां व तेरहवीं कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने जा रहा था।
जगदीशपुर कस्बा चौराहा पर सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर वह आराम करने लगा। बेटा पुष्पेंद्र कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया। इसी बीच हरदोई से सवायजपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सांडी की ओर से आ रही पिकअप को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े रघुवीर को रौंदते हुए पास ही स्थित अमित गुप्ता की ज्वैलरी शॉप व राजेश की मिठाई की दुकान में जा घुसा। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रघुवीर खेती करता था, उसके दो बेटे पुष्पेंद्र व उमेश हैं, उसकी तीन बेटियां भी हैं।
एसओ विनोद कुमार शर्मा ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुष्पेंद्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।