फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   truck rider died in accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
truck rider died in accident
बिलग्राम। कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

सांडी कस्बा के मोहल्ला खिड़किया निवासी सोनपाल (28) मंगलवार को मोहल्ले के ही सुद्धू (30) के साथ बाइक से दवा लेने उन्नाव के कस्बा मियागंज जा रहा था। रास्ते में बिलग्राम माधौगंज मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुद्धू के भी चोट आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सोनपाल की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि सोनपाल तीन भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed