फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck of death: Challan issued for overloading four times, still not rectified

मौत का ट्रक : चार बार ओवरलोडिंग में हो चुका चालान, फिर भी नहीं सुधरे

Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Truck of death: Challan issued for overloading four times, still not rectified
हरदोई। मल्लावां कस्बे में मंगलवार आधीरात के बाद बालू लदा जो ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों की मौत की वजह बना वह लंबे समय से बालू और मौरंग ढोने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

फौरी तौर पर पुलिस ने ट्रक के चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ओवरलोड ट्रक आखिर सड़क पर धड़ल्ले से कैसे दौड़ता चला आया। यह हाल तब है जब मौत के इस ट्रक का चालान पिछले दो साल में कुछ सालों में 10 बार हो चुका है। इनमें से चार बार इसका चालान ओवरलोडिंग के कारण हुआ है।
विज्ञापन

दुर्घटना करने वाले ट्रक के पंजीकरण संख्या के आधार पर पता चला है कि यह ट्रक हरदाेई के महोलिया शिवपार निवासी अशोक कुमार पांडेय पुत्र राम सागर पांडेय के नाम है। इस ट्रक को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ गांव निवासी अवधेश चला रहे थे और उसके साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा निवासी रोहित हेल्पर के तौर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश का कहना है कि वह कानपुर से बालू ट्रक में भरकर हरदोई आ रहे थे। मल्लावां में स्पीड ब्रेकर पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जल निकासी के लिए बनी नाली में पहिया फंसने से पलट गया। वैसे हकीकत यह भी है कि ट्रक ओवरलोड था। आमतौर पर यह ट्रक ओवरलोड भी चलता था। इसके कारण चार बार इस ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान भी हो चुका था। इसके अलावा नो पार्किंग में ट्रक खड़ा होने के कारण भी कई बार इस ट्रक का चालान हुआ।

तारीख जुर्माने की रकम
-नौ मई 2023 67,275
-20 मई 2023 50,000
-छह जून 2023 73,500
-13 नवंबर 2021 45,000

ट्रक चालक अवधेश कुमार ने कानपुर से हरदोई ट्रक में बालू लादकर जाने की बात कही, लेकिन इस बात पर सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा। आमतौर पर बालू हरदोई जनपद में कानपुर से आती ही नहीं है। जालौन, हमीरपुर, बांदा आदि इलाकों से लाल बालू जिसे स्थानीय भाषा में मौरंग कहते हैं, आती है। बालू का खनन अवैध ही सही जनपद में अलग-अलग स्थानों पर होता है। हालांकि, बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मेहंदीघाट पुल से कन्नौज की तरफ सड़क किनारे बड़े पैमाने पर बालू डंप पड़ी है। वहां से बालू आती है।


अगर मान लिया जाए कि बालू लदा ट्रक कानपुर से आ रहा था तो कानपुर से हरदोई के बीच सड़क पर अलग-अलग जगहों पर बैरियर लगे हैं। इन बैरियरों पर पुलिस की ड्यूटी रहती है तो खनन विभाग के अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी भी लगातार दौरे पर होने का दावा करते हैं। बावजूद इसके इतने बैरियर पार कर बालू लदा ओवरलोड ट्रक आसानी से कानपुर, उन्नाव की सीमा पार करते हुए हरदोई जनपद में आ गया और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में भी इसकी कहीं कोई जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed