फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Transformer not changed even after ten days, people upset

Hardoi News: दस दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Thu, 31 Aug 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Transformer not changed even after ten days, people upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विद्युत उपकेंद्र सांडी से जुड़े ग्राम जनियामऊ में दस दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 40 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम जनियामऊ में लगा ट्रांसफार्मर 22 अगस्त को खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर से 40 घरों को आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर जलने से 40 घरों की आपूर्ति बंद है। दस दिन से बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल हो रहे है। बिजली न आने से घरों में पेयजल का भी संकट हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव निवासी अजय पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को समस्या की जानकारी दे दी गई थी, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि बिजली न आने से घरों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों की बढ़ाई बाधित हो रही है। अधिशासी अभियंता प्रथम विक्रम गंगवार ने बताया कि इस मामले में अवर अभियंता से वार्ता कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed