फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trains arrived three hours late due to a two-hour power block.

Hardoi News: दो घंटे के पावर ब्लॉक से तीन घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trains arrived three hours late due to a two-hour power block.
हरदोई। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत और तकनीकी कार्य के लिए रविवार को डाउन रूट पर दो घंटे का पावर ब्लॉक रहा। इस वजह से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्री ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए बार-बार यात्री सहायता केंद्र तक दौड़ लगाते रहे। वहीं रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

रविवार को हरदोई से लखनऊ के बीच रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित किया गया। इस वजह से दोपहर 3:25 से शाम 5:25 बजे तक दो घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया। लखनऊ की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि पावर ब्लॉक के कारण जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली 13152 सियालदह एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही। ट्रेन का हरदोई स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2:16 बजे था लेकिन यह करीब तीन घंटे छह मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15910 अवध असम एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे तीन मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। इसका निर्धारित समय दोपहर 2:28 बजे था। वहीं अमृतसर से सहरसा जाने वाली 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। ट्रेन का हरदोई स्टेशन पहुंचने का समय शाम 4:51 बजे निर्धारित था लेकिन यह करीब एक घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्री लेते रहे ट्रेनों की जानकारी
ट्रेनों के निर्धारित समय से काफी पीछे चलने के कारण यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। स्टेशन पर मौजूद यात्री बार-बार मोबाइल से ट्रेनों की लोकेशन देखते रहे। कई यात्रियों ने सहायता केंद्र पहुंचकर आगमन का समय पूछा। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed