फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trainee Teacher Training disappear

ट्रेनिंग से गायब प्रशिक्षु टीचर

Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trainee Teacher Training disappear

रशिक्षु टीचरों के ब्लाक संसाधन केंद्र पर कराए गए

विज्ञापन
सामूहिक निरीक्षण में 212 प्रशिक्षु टीचर नदारद मिले। इस दौरान निरीक्षण आख्या में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी आए हैं। दूरस्थ ब्लाक में शत प्रतिशत और मुख्यालय के ब्लाकों में भारी संख्या में अनुपस्थिति मिली।

निरीक्षण आख्या के बाद जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि जिले में तैनात 2,369 प्रशिक्षु टीचर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विभागीय सांठ गांठ के कारण वह प्रशिक्षण में नहीं पहुंच रहे थे और उनकी उपस्थिति दर्ज की जा रही थी।

जिसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने 19 जून को सभी 19 ब्लाक संसाधन केंद्र और नगर संसाधन केंद्र का सामूहिक निरीक्षण कराया और निरीक्षण आख्या बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी गई। जिसमें आंकड़े चौंकाने वाले आए हैं। ब्लाक संसाधन केंद्रोें पर कुल 212 प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित पाए गए।

इनमें सबसे अधिक मुख्यालय के निकट के ब्लाक के हैं, जबकि दूरस्थ ब्लाकों में शत प्रतिशत उपस्थिति पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई आख्या में अहिरोरी ब्लाक के 80, टड़ियावां के 24, हरियावां के 16, बावन के 32, सुरसा के 20, नगर क्षेत्र के दो, संडीला के 12, कछौना के 3, सांडी के 4, मल्लावां के 6, माधौगंज के 9 और हरपालपुर के 4 प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित मिले, जबकि दूरस्थ ब्लाकों में बेहंदर, भरावन, भरखनी, कोथावां, बिलग्राम, सांडी, शाहाबाद, पिहानी, टोडरपुर में शत प्रतिशत उपस्थित दिखाई गई,।

जो किसी के भी गले नहीं उतर रही है। निरीक्षण से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए कार्रवाई के पत्र के बीच हुए खेल से पूरा विभाग अचंभित हैं। विभागीय जिम्मेदार आख्या के विषय में स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। इस संबंध में बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि वह बाहर है। बताया कि जिले में आने पर निरीक्षण आख्या को देखने पर  ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed