फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   trainee farmasist beaten by teemardar

तीमारदारों ने प्रशिक्षु फार्मासिस्ट को लातघूसों से पीटा

Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
trainee farmasist beaten by teemardar
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल प्रशिक्षु नितिन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। महिला मरीज को इंजेक्शन लगाने में देरी से नाराज तीमारदारों ने जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में ड्यूटी कर रहे प्रशिक्षु फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। घटना से नाराज फार्मासिस्टों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के महमूदापुर के ग्राम जाफरपुर निवासी नितिन मौर्या (25) बीफार्मा का छात्र है। वह जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग कर रहा है। नितिन ने बताया कि सोमवार रात इमरजेंसी कक्ष में उसकी ड्यूटी थी। रात 12 बजे तीन युवक नशे में एक महिला को लेकर आए। युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. अशोक प्रियदर्शी से महिला के पेट में दर्द होने की बात कही।
विज्ञापन

महिला को दर्द का इंजेक्शन लगाने में देर होने पर नाराज युवकों ने चिकित्सक से गालीगलौज की। नितिन ने युवकों को टोक दिया, जिससे गुस्साए युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। चिकित्सक ने नितिन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह हालत में सुधार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट की गई है। अस्पताल से हमलावरों की बाइक बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रशिक्षुओं ने साथी के साथ हुई घटना में जिला अस्पताल के सीएमएस पर फरियाद न सुनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed