फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Torn records by abusing JE and contract lineman

Hardoi News: जेई व संविदा लाइनमैन से गाली-गलौज कर अभिलेख फाड़े

Mon, 30 Dec 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Torn records by abusing JE and contract lineman
कन्नौज। बिजली का केबल काटने पर उपभोक्ता ने जेई व संविदा लाइनमैन से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घबराई टीम ने मौके से भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उपकेंद्र मानपुर में तैनात अवर अभियंता करन सिंह, संविदाकर्मी लाइनमैन अजीत कुमार, अनमोलदास, अंकित, मुनीश, जितेंद्र, मुकेश, सूरज गांव अहमदपुर रौनी में बिजली के बकाया बिल की वसूली करने के लिए 28 दिसंबर को गांव पहुंचे। गांव का प्रेमचंद्र बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहा था। जेई करन ने बताया कि उन्होंने केबल लाइनमैन से कटवा दिया। इस पर प्रेमचंद्र गाली-गलौज कर धक्का मुक्की करने लगा। सरकारी बकायेदारों की सूची व अन्य कागजात फाड़ दिया। पूरी टीम को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गया। जेई करन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमचंद्र के खिलाफ गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed