{"_id":"578295194f1c1b56617f9c13","slug":"took-stock-of-the-villages-affected-by-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जायजा लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंड हरपालपुर के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण रविवार को जिलाधिकारी ने किया। उन्होंने एसडीएम को बाढ़ के संबंध में पहले से ही सचेत रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल के साथ हरपालपुर ब्लाक के बाढ़ से अधिक प्रभावित होने वाले गांव बारामऊ, दहेलिया, ढकपुरा, अर्जुनपुर, बड़ागांव, श्यामपुर का निरीक्षण किया। गांव वालों ने बताया कि गंगा, रामगंगा, गंभीरी, गर्रा और नीलम नदी के उफान पर होने से ये गांव प्रभावित होते हैं और बाढ़ का पानी निकलने में लगभग एक माह का समय लगता है। डीएम ने एसडीएम सवायजपुर पीसी लाल श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का स्थलीय निरीक्षण करें और बाढ़ चौकी, नाव, नाविक और बाढ़ में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराएं। कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के ग्रामीणों को पहले से ही सचेत कर दिया जाए और बाढ़ आने की दशा में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ की स्थिति में पूरी सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने 1.60 किमी नवनिर्मित बेड़ीजोर पुल का भी निरीक्षण किया और शेष काम बाढ़ आने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील शाहाबाद के नर्मदा तालाब, बाउंड्रीवाल, अंत्येष्टि स्थल और सड़क चौड़ीकरण निर्माण का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शाहाबाद अशोक कुमार शुक्ला को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साथ सभी कार्य समय से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन