फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tired student beaten by tampering, dies alive

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया, मौत

Sat, 24 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tired student beaten by tampering, dies alive
जली महिला - फोटो : प्रत‌िकात्मक

मल्लावां। क ोतवाली क्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ व अशभनील मैसेज से प्रताड़ित होकर खुद को जिंदा जलाकर जान दे दी। छात्रा को गांव के ही युवक मैसेज भेजकर व छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करते थे। 20 जून को उसने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां पर 22 जून को उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को मृतका के  पिता ने गांव निवासी दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुनौरापुर निवासी प्रेम कुमार की बेटी राखी (16) ने इसी साल दसवीं की परीक्षा पास की थी। गांव के ही शिवम सिंह व विराट सिंह पिछले कई महीना से गांव में निकलने पर छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कसते थे। दोनों ने उसका मोबाइल नंबर भी किसी तरह हासिल कर लिया था। दोनों राखी को अक्सर फोन कर परेशान करते थे। कॉल करने पर राखी के रिसीव नहीं करने पर उसके नंबर पर आपत्ति जनक मैसेज भेजते थे। राखी शर्म के कारण परिजनों से इस संबंध में कुछ नहीं बताती थी। 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से दोनों ने राह चलते उसके साथ छेड़छाड़ करनी चालू कर दी थी। इसके चलते राखी ने पिता को दोनों की हरकतों के बारे में बताया।
विज्ञापन


पिता ने बेटी की इज्जत उछलेगी तो उसी की बदनामी होगी। यह सोचकर राखी को समझा बुझाकर शांत कर दिया। इससे दोनों के हौसले बढ़ गए। छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज से तंग आकर राखी ने 20 जून को दोपहर घर के अंदर मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आकर चीख-पुकार मचाने पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने किसी तरह उसे आग की लपटों से अलग किया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां पर 22 जून को देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम व विराट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मृतका दो भाइयों में इकलौती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed