फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tiger has come and gone , too

आया बाघ और चला भी गया

Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tiger has come and gone , too
जनिगांव में बैल का शिकार करने के बाद शनिवार की रात बाघ ने लखनऊ की ओर
विज्ञापन
प्रस्थान कर दिया है। जनिगांव से करीब तीन किमी दूर मालपुर गांव और फिर उससे दो किमी आगे लखनऊ की ओर जलालपुर गांव में बाघ के पंजों के निशान रविवार को वन विभाग की टीम को मिले हैं। फिलहाल वन विभाग ने सीमावर्ती इलाके के आसपास बाघ के होने की आशंका जताई है।

वनकर्मी जीवन लाल ने बताया कि बाघ के गोमती नदी की ओर जाने का कयास लगाए जा रहे थे। मालपुर होते हुए जलालपुर गांव में भगवानदीन गौतम के खेत तक पंजों के निशान मिले हैं। पग मार्क के आधार पर बाघ के लखनऊ की ओर जाने की पुष्टि हुई है। बाघ यदि आगे जाता है तो दो रास्ते हैं।

एक यह कि गोमती नदी के किनारे होते हुए माल इलाके में प्रवेश कर जाए। जहां से वह रहमानखेडा के जंगल की ओर जा सकता है। दूसरा यह कि वह भरावन रजबहा के किनारे चल पडे तो सागरगढी के आसपास से निकलते हुए लखनऊ में प्रवेश कर सकता है। बाघ यदि पीछे जाता है तो वह सीतापुर के इलाके में प्रवेश कर सकता है। उधर, क्षेत्र में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। लोग देर सुबह शौंच के लिए घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

लापरवाह दिखा वन महकमा
चार माह पूर्व बाघ निकलने की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव को लगातार उस संभावित क्षेत्र में कांबिंग करने के निर्देश दिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बाघ देखे जाने की सूचना वन विभाग को सुबह सात बजे दे दी गई थी लेकिन वन विभाग की टीम चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। और बिना कोई प्रयास या सुरक्षा का बंदोबस्त किए शाम को गोले दगाकर बाघ के भाग जाने की बात कहकर वापस चले गए। रविवार दोपहर वनकर्मी जीवन लाल ने सहयोगियों सहित भरावन क्षेत्र में काबिंंग शुरू की लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed