फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tiger foot print found

अकौड़ा में मिले बाघ के पंजों के निशान, साथ में शावक होने की संभावना

Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
tiger foot print found
हरदोई के अकौड़ा गांव के पास खेत में मिले बाघ के पंजे के निशान। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अकौड़ा में रविवार सुबह खेत में बाघ के पंजे के निशान मिलने से दहशत फैल गई। निशानों से कुछ ही दूर सियार का शव भी पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बाघ के पंजे के निशान होने की बात कही है। छोटे पंजे के निशान शावक के बताए हैं।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के अकौड़ा गांव में रविवार सुबह ग्रामीणों ने शिव मंदिर से 200 मीटर दूर लेखराज के खेत में मृत सियार देखा। कुछ आगे किसान प्रभात, राम मोहन, सतीश व नवीन के आलू के खेत में जंगली जानवर के पंजे के निशान दिखे। इससे क्षेत्र में दहशत छा गई।। ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने पर एसओ संदीप सिंह व एसआई नीरज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सेक्शन अधिकारी शिव प्रसाद कुरील, डिप्टी रेंजर जितेंद्र श्रीवास्तव व वन दरोगा अजय कुमार भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पंजों के निशान व शव की जांच की। सेक्शन अधिकारी शिवप्रसाद कुरील के मुताबिक आधा किलोमीटर की रेंज में दो जानवरों के पग चिह्नों के 56 निशान मिले हैं। जिसमें एक जानवर के पग चिह्न की माप भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पग चिह्न 15 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा है, जो संभवत: नर बाघ के पंजे का है। साथ में शावक होने की भी संभावना है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। दोनों जानवरों का मूवमेंट दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर हुआ है। शिकार करने के बाद बाघ औसतन छह से 10 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जिस दिशा में वह बढ़ा है, आगे जाकर वह शाहजहांपुर की सीमा में प्रवेश कर सकता है। बताया कि आसपास क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed