फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three thieves arrested along with stolen Bolero

Hardoi News: चोरी की बोलेरो सहित तीन चोर गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested along with stolen Bolero
हरदोई। कछौना कोतवाली पुलिस ने बीती 29 जनवरी की रात कछौना कस्बे से चोरी हुई बोलेरो और घटना में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। साथ ही तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोर एटा जनपद के रहने वाले हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया। तीनों के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि कछौना के सदर बाजार निवासी योगेंद्र कुमार की बोलेरो 29 जनवरी की रात उनके मकान के बाहर से चोरी हो गई थी। कछौना कोतवाल राकेश यादव को रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो लेकर कुछ लोग संडीला से बेनीगंज की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर संडीला बेनीगंज मार्ग पर सज्जन नगर मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों की जांच का अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर रात में लगभग दो बजे दोनों वाहनों को पकड़ लिया। इन वाहनों से एटा जनपद के अलीगंज कस्बा निवासी राजू यादव उर्फ काली, जैथरा थाना क्षेत्र के करौली निवासी अतुल सिंह उर्फ सनी और जैथरा निवासी सुल्तान सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के कब्जे से तीन तमंचे, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। बताया गया कि तीनों चोर गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। यह लोग अलग-अलग जनपदों में मकानों के बाहर और सड़क पर खड़े रहने वाले चाैपहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को बिहार व अन्य प्रदेशों में बेच देते थे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे।


सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों से घटना को लेकर अहम जानकारियां मिली थीं। बोलेरो चोरी किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अलग-अलग कैमरों के फुटेज खंगाले गए और इसके जरिए पुलिस को अहम सुराग मिल गए।




कई शहरों के थानों में दर्ज हैं मामले
एसपी केसी गोस्वामी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सुल्तान, अतुल और राजू शातिर अपराधी हैं। सुल्तान के खिलाफ आगरा जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच मामले, बरेली जनपद के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में तीन मामले, देवरिया के गौरी बाजार थाने में चार मामले दर्ज हैं। उन्नाव, एटा, कासगंज, गोरखपुर में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

अतुल सिंह के खिलाफ एटा के जैथरा में चार मामले दर्ज हैं। मैनपुरी के कुरावली में एक और हरदोई के मल्लावां में एक मामला दर्ज है। राजू के खिलाफ कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थाने में दो, गोरखपुर के कैंट थाने में एक, फतेहगढ़ के मऊ दरवाजा थाने में और एटा के अलीगंज थाने में एक एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed