{"_id":"64e8eb9765e1f0a72f075ea7","slug":"three-students-of-the-district-may-get-a-chance-to-go-to-japan-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2594-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले के तीन विद्यार्थियों को मिल सकता है जापान जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले के तीन विद्यार्थियों को मिल सकता है जापान जाने का मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के विज्ञान विषय में सबसे अधिक अंक पाने वाले तीन विद्यार्थियों को जापान यात्रा का मौका मिल सकता है। प्रदेश की 161 विद्यार्थियों की सूची में जिले के तीन विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर 161 में से छह विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली जापान साईंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत चयन के लिए प्रदेश के 161 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। इनमें हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
इनमें राजकीय इंटर कालेज हरदोई के रितेश पांडेय, पं. दीनदयाल उपध्याय माॅडल इंटर कालेज खसरौल के श्वेतांक सिंह और राजकीय बालिका इंटर कालेज हरदोई की दिव्यांशी मिश्र शामिल हैं। सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों का कक्षा 11 में प्रवेश लेना अनिवार्य है। इसके लिए विभाग को सूची भेजी गई और जिला विद्यालय निरीक्षक से विद्यार्थी के संबंध में सूचनाएं मांगी गई हैं, जिसमें विद्यार्थी का नामांकन, उसकी आयु, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, बीमारी, पासपोर्ट, माता-पिता का विवरण आदि शामिल है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों की सूचनाएं प्राप्त कर उनको परिषद को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।