फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three pickup trucks collided in the fog, one driver died and one was injured.

Hardoi News: कोहरे में आपस में भिड़े तीन पिकअप, एक चालक की मौत, एक घायल

Thu, 11 Dec 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three pickup trucks collided in the fog, one driver died and one was injured.
फोटो-13- लखनऊ रोड पर मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे में दो पिकअप आमने सामने टकरा गए। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रहा एक और खाली पिकअप इन वाहनों से टकरा गया। घटना में एक पिकअप चालक की मौत हो गई जबकि एक का चालक घायल है। तीसरे वाहन का चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गढ़चप्पा निवासी फुरकान (33) लखनऊ में परिवार सहित रहता था। वह पिकअप चलाता था। लखनऊ से पिकअप पर लोहे के एंगल लादकर हरदोई जा रहा था। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण हरदोई की तरफ से जा रही पिकअप से उसकी पिकअप टकरा गई। दूसरी पिकअप का चालक लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के छोटी कसमंडी खुर्द निवासी आजम (32) और फुरकान घायल हो गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही एक और पिकअप इन्हीं वाहनों में जा घुसी। आजम और फुरकान को कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां फुरकान को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

फुरकान के पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड के जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आजम को सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। तीसरे पिकअप का चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तीनों पिकअप पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

फोटो-13- लखनऊ रोड पर मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-13- लखनऊ रोड पर मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed