{"_id":"61f429acd815a678be03d1e4","slug":"three-more-people-died-due-to-corona-hardoi-news-knp6776178164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन और मौतें, 79 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन और मौतें, 79 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो लोग लीवर की बीमारी से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 79 संक्रमित और मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 2682 पर पहुंच गया है।
वहीं 198 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि पिहानी ब्लॉक के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला लीवर की बीमारी से ग्रसित थी। परिजन बुधवार को उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे नयागांव स्थित कोविड एल-2 अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
वहां देर रात उसकी मौत हो गई थी। इसी दिन जिला अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया था। इधर भरावन ब्लॉक के एक गांव निवासी 56 वर्षीय वृद्ध लीवर रोग से ग्रसित था। परिजनों ने उसे लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी कोविड जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई है।
3847 लोगों ने कराईं कोविड जांचें
शुक्रवार को 20 सेंटरों, जिला व महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों ने जांच कराई। मोबाइल टीमों ने भी सैंपल लिए। कुल 3847 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांचें कीं गईं।