{"_id":"96db44764fe9794edecbd0d0ac0f0ac7","slug":"three-killed-in-road-accidents-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों
विज्ञापन
में एक अज्ञात समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच
गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोर्रिया निवासी पटवारी (40) पुत्र शिवराम शुक्रवार की शाम को घर से बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे। बताया जाता है कि रास्ते में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत पटवारी के चाचा जुगराज ने बताया कि उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है।
उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निहालपुरवा निवासी लक्ष्मी नारायन (32) पुत्र झब्बू शुक्रवार की देर शाम खेत पर जा रहे थे। रास्ते में घासीपुर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया, वहीं इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलग्राम-सढ़ियापुर मार्ग पर किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी।