{"_id":"d2d218a9b86ad710ccea103e83371c4a","slug":"three-killed-in-accidents-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लाोगाों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लाोगाों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकाें के शव पडे़
विज्ञापन
मिले, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में
रखवा दिया है। उधर, कछौना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे वृद्ध को निजी बस
ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज
दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के रेलवे पटरी के किनारे पोल संख्या 1172 के निकट शुक्रवार की देर रात एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। वह जैकेट व नीली जींस पहने हुए था। अंदर भूरे रंग का इनर पहने था। पुलिस को उसके पास कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस पर उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। इधर, बेनीगंज क्षेत्र में प्रतापनगर-नीमसार मार्ग पर एक 55 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह पड़ा मिला। जिसकी जानकारी होने पर वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस पर उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को रखवा दिया। इससे पूर्व शुक्रवार को टड़ियावां क्षेत्र में हरिहरपुर गांव की नहर के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिस पर उसके शव को पोस्टमार्टम को रखवा दिया गया है।
चौबीस घंटे में तीन अज्ञात शवों के मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, कछौना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे वृद्ध को निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, पर रास्ते में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम गौहानी निवासी रमेश (54) पुत्र तेज सिंह शनिवार की सुबह गांव से साइकिल से बालामऊ आए थे। वहां से वह बाजार जा रहे थे। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जनता इंटर कालेज के निकट उसे निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनाें ने बताया कि वह सूचना के आरटीआई कार्यकर्ता थे।