फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three couples got married on the last day of Bhagwat Katha

Hardoi News: भागवत कथा के अंतिम दिन तीन जोड़ों का हुआ विवाह

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three couples got married on the last day of Bhagwat Katha
कबरई (महोबा)। कस्बे के कलशहा बाबा धाम में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को कन्या विवाह व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन जोड़ों की शादी कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को आयोजन समिति की ओर से आर्शीवाद दिया गया। विदाई की रस्म के दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

कलशहा बाबा सेवा समिति की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन कलशहा बाबा धाम प्रांगण में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अर्चना-शिवम, सविता-अंकित और अर्चना-लालचंद्र का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह को लेकर वर व वधू पक्ष के लोगों में खासा उत्सह दिखा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर समिति के राजेंद्र त्रिपाठी, शिवपाल तिवारी, रवींद्र शुक्ला, रविकांत तिवारी, राजकुमार प्रजापति, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed