{"_id":"65c281265792b1017f00c5d4","slug":"three-brothers-hit-by-car-one-dead-hardoi-news-c-213-1-hra1001-110208-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की चपेट में आए तीन भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की चपेट में आए तीन भाई, एक की मौत
Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार शाम को सीतापुर रोड पर हिट एंड रन (तेज रफ्तार कार) के तीन भाई शिकार हो गए। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर हरदोई की ओर भाग गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के काकूमऊ निवासी बहादुर (60) गांव में खेती किसानी करते थे। उनके दो लड़के पंजाब में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। बहादुर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में ही रहते थे। परिवारजनों ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोनों छोटे भाई मधई और बदले के साथ शाहबादपुर कालाआम की बाजार कर घर आ रहे थे।
रास्ते में जगरौली मोड़ पर तीनों भाई बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच प्रतापनगर चौराहा की ओर आई तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक लेकर भाग गया। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया।