फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Threat to the district coordinator of Hindu Jagran Manch

Hardoi News: हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक को धमकी

Thu, 27 Jun 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Threat to the district coordinator of Hindu Jagran Manch
हरदोई। भूमि पर कब्जा की शिकायत करने पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इन्होंने तहसील संडीला के हरदलमऊ में चरागाह की भूमि पर हरदलमऊ निवासी आलम पर प्रधान और लेखपाल से मिलकर कब्जा करने की शिकायत की थी। ऑनलाइन दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में कोतवाली संडीला में आईजीआरएस डेस्क पर तैनात सिपाही जावेद ने मोबाइल नंबर-8006030544 से फोन कर दोबारा शिकायत न करने और कहा कि आलम भाई को नहीं जानते हो, जान से हाथ धोने की धमकी दी। कार्रवाई न होने से संगठन में रोष व्याप्त है। संगठन ने यह निर्णय लिया है कि 10 दिन के अंदर कठोर कार्रवाई न होने पर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed