{"_id":"b424344a60a75afc17cdd82f901d14f4","slug":"thousands-of-farmers-on-the-strength-of-tmnche-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से तमंचे के बल पर हजारों लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से तमंचे के बल पर हजारों लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार क्षेत्र में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक किसान से
विज्ञापन
तमंचे के बल पर 85 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी होते
ही सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी समेत पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना कर
लुटेरों की तलाश में क्राइम ब्र्रांच की टीम समेत थाना पुलिस को भी लगाया
है।
लोनार क्षेत्र के निजामपुर निवासी अब्दुल शमद खां पुत्र मेरू खां मंगलवार को बावन में संचालित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक आए थे। उन्होंने बैंक से केसीसी पर 85 हजार रुपये लिए और बाइक की डिग्गी में रखकर अपने घर की ओर चल दिए। वह ब्लाक कार्यालय से आगे बढ़े थे कि सुनसान जगह देख पीछे से दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तमंचा तान दिया।
बदमाशों ने उनसे डिग्गी की चाबी छीन ली और उसमें रखी 85 हजार की नगदी, दो पासबुक समेत झोला निकाल लिया। इसी बीच एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। अब्दुल शमद खां किसी तरह बावन चौकी पहुंचे और घटना की सूचना दी।
जानकारी मिलने पर एसपी उमेश सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी ने क्र्राइम टीम के साथ ही थाने की पुलिस को लुटेरों की तलाश के लिए लगाया है। एसपी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।