फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Those bridge drain issue notice

नाली पाटने वालों को जारी करें नोटिस

Wed, 20 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Those bridge drain issue notice
पटिया हटवाकर नालियों की सफाई करवाते एसडीएम एपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

संडीला। नगर में चल रहे दस दिवसीय सफाई अभियान का बुधवार एसडीएम एपी सिंह ने निरीक्षण किया। कई जगह उन्हें नालियां पटीं मिलीं। इस बाबत उन्होंने ईओ को नालियां पाटने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

एसडीएम एपी सिंह व नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह ने वार्ड 4 और 13 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दोनों ही वार्डों मेें उन्हें ज्यादातर नालियां पटीं मिली। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ मिला। जिसपर उन्होंने खड़े होकर नालियों की सफाई करवाई। एसडीएम ने ईओ को आदेश दिया कि नालियों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। अगर लोग खुद कब्जे न हटाएं तो नालि को हटवा दें। इसका खर्च लोगों से वसूला जाए। इसके अलावा नगर को पालीथिन मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लिया सफाई का जायजा
हरदोई। डीएम विवेक वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले के नगरीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के तीसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह व एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने खजांचीटोला, इदरीशगंज, सब्जीमंडी, रामदत्त चौराहा तथा नुमाइश चौराहा से मुन्ने मियां चौराहा सहित कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई नायकों को नियमित कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत माधौगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने कूडे़दान रखवाने का निर्देश दिया तथा मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण कर रखे गए तख्त भी हटवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed