{"_id":"65d25199db77ff054f0ebfe4","slug":"thieves-targeted-closed-houses-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110754-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना
Mon, 19 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। जानकारी पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
अनंगपुर निवासी पप्पू मिश्रा का शाहाबाद मार्ग पर एक मकान है। इस मकान में शिक्षक आशीष कुमार, दिलीप कुमार, अमृत लाल और जितेंद्र कुमार सरोज अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते हैं। शनिवार को चारों शिक्षक अपने-अपने कमरों में ताला डालकर घर गए थे। रात में किसी समय चोरों ने इन कमरों के ताले तोड़ दिए।
रविवार दोपहर पप्पू मिश्रा मकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक बालाकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना को गांव के ही किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कमरों में रहने वाले शिक्षकों को घटना की जानकारी दी गई है। शिक्षकों के आने पर पता चल पाएगा कि क्या क्या चोरी हुआ है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। (संवाद)