फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thief opened fire when villagers chased him, hand injured

Hardoi News: ग्रामीणों के दौड़ाने पर चोर ने की फायरिंग, हाथ जख्मी

Sun, 18 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 18 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thief opened fire when villagers chased him, hand injured
बेनीगंंज (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव में चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। इन मकानों से 55 हजार रुपये और ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

आहट मिलने पर ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ दिया। इस पर एक चोर ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन बैक फायर होने के कारण चोर का हाथ जख्मी हो गया। मौके पर चोर की अंगुलियां और खून बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन


झरोइया निवासी कैलाश खेती करते हैं। 18 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी होनी है। इसको लेकर जेवर और कपड़े खरीदकर रखना शुरू कर चुके हैं। कैलाश के मुताबिक शुक्रवार रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। यहां बक्से में रखे 55 हजार रुपये, सोने के एक जोड़ी झाले, एक अंगूठी, कमर बिछुआ, एक मोबाइल फोन और लहंगा उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने लहंगा मकान के दरवाजे पर डाल दिया और भाग निकले। इसके बाद चोरों ने दिनेश के मकान को निशाना बनाया। यहां से दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछुआ और साड़ी उठा ले गए। यहां से चोरों के भागते समय आहट मिलने पर ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों से बचने को एक चोर ने तमंचे से फायर किया, लेकिन बैक फायर होने के कारण गोली उसी के हाथ में लग गई।

मौके पर खून के निशान और हाथ की अंगुलियां भी पड़ी मिलीं। जानकारी पर कोतवाल उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


अस्पतालों का ब्योरा खंगाल रही पुलिस
बैक फायर होने पर गोली लगने से चोर का हाथ जख्मी हुआ है। पुलिस का मानना है कि चोर ने कहीं न कहीं इलाज जरूर कराया होगा या फिर कहीं भर्ती होगा। ऐसे में पुलिस झोलाछाप के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed