फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thief alarm and hydrogen utility models were appreciated at the science exhibition.

Hardoi News: विज्ञान प्रदर्शनी में सराहे गए थीफ अलार्म और हाइड्रोजन की उपयोगिता बताने वाले मॉडल

Sat, 13 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Thief alarm and hydrogen utility models were appreciated at the science exhibition.
फोटो-11-विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों के अवलोकन के दौरान छात्राओं से जानकारी लेते एमएलसी अशोक अग
संडीला। नगर के मीरा बाई सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा लेने के दौरान कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। केंद्र सरकार जल्द ही हाइड्रोजन गैस पर आधारित वाहन लाने जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा दस की छात्रा सृष्टि तिवारी ने सौरमंडल का मॉडल प्रस्तुत किया। लक्ष्मी शुक्ला ने चंद्रयान-3 का तो कक्षा आठ की तनिष्का का थीफ अलार्म भी खूब सराहा गया। कक्षा नौ की छात्रा अंशिका यादव की एनर्जी वाटर व्हील और कक्षा पांच की पावनी व निधि सक्सेना का औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण करने वाला मॉडल भी सराहा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा हाइड्रोजन ईंधन की उपयोगिता, एथेनॉल की उपयोगिता दर्शाते हुए मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें हर गतिविधि में भाग लेना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्र मोहन आहूजा, रेनू मोगिया, अर्पित गुप्ता, प्रधानाचार्य सतीश गुप्ता, आचार्य प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed