फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   They applied color and erased their grievances by hugging each other.

Hardoi News: रंग-गुलाल लगाया, गले मिलकर मिटाए गिले-शिकवे

Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
They applied color and erased their grievances by hugging each other.
हरदोई। होली पर इस बार बुधवार को रंग खेला गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली पूरे उत्साह और उल्लास से मनाई गई। बड़ी जगहों पर बुधवार को ही लोगों ने होलिका में आखत डाले और परिक्रमा की। होलिका विभूति धारण की। रंग-गुलाल लगाने के साथ ही गले मिलकर गिले-शिकवे मिटाए और एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

होलिका में आखत डालने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाना शुरू किया। युवाओं और बच्चों की टोली के साथ ही महिलाओं ने घरों और मोहल्लों के एक-दूसरे को रंग लगाया और धमाल मचाया। लोग ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर थिरकते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

शाम को होली मिलन के कार्यक्रम हुए। शहर में महाराजा सिंह पार्क में सामूहिक होली मिलन हुआ। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, ईओ रामेंद्र सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता राजाबक्श सिंह और पारुल दीक्षित ने गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भी लोगों से गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed