फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There were 10 people in an auto with a capacity of four passengers, it overturned after colliding with a bus

Hardoi News: चार सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में सवार थे 10 लोग, बस से टकराकर पलटा

Fri, 18 Jul 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
There were 10 people in an auto with a capacity of four passengers, it overturned after colliding with a bus
घटना के बाद यह हो गई ऑटो की दशा।
हरदोई। जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब 10 सवारियों से भरा एक ऑटो खड़ी स्कूली बस से टकराकर पलट गया। हादसा तत्योरा गांव के पास सवायजपुर मार्ग पर हुआ। इसमें मां-बेटा, बुजुर्ग महिला, दो बच्चियों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना में चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस सीएनजी ऑटो में केवल चार सवारियों की अनुमति थी, उसमें चालक समेत 10 लोग सवार थे। ओवरलोडिंग के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह खड़ी बस से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री ऑटो में फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इस बीच, ऑटो चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में लोनार कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर निवासी 70 वर्षीय रामकुमारी, उनके बेटे रामेंद्र और धर्मेंद्र, बावन निवासी मनी त्रिवेदी, गैसापुर निवासी खड़गपाल, उनकी पत्नी राजरानी, छह वर्षीय नातिन अंशिका, पोती श्रुति और बिस्कुला निवासी बेचेलाल शामिल हैं। इनमें रामकुमारी, धर्मेंद्र, मनी और खड़गपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हरदोई से बावन और जगदीशपुर के बीच ऑटो सेवाएं आम हैं, लेकिन आए दिन इनमें ओवरलोडिंग की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक निगरानी की कमी के चलते इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर से यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक परिवहन की खस्ताहाल स्थिति को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed