फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man was beaten up naked, the video went viral

युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up naked, the video went viral
हरदोई। शहर में नायक गैंग का आतंक फिर बढ़ने लगा है। गैंग के सदस्यों ने एक युवक को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मोहल्ला मोमिनाबाद के रहने वाले नायक गैंग के सरगना व उसके साथियों द्वारा देहात शिवपार निवासी को बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार की बात बताई जा रही है। यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि नायक गैंग के सदस्य स्कूली बच्चों को पकड़कर उनसे वसूली करते हैं। विरोध करने पर उन्हें बांधकर पीटते हैं। इस वीडियो मेें युवक के साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर उसे बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटा जा रहा है। इतना ही नहीं उससे उठा बैठक तक लगवाते नजर आ रहे हैं। नायक गैंग के बढ़ रहे आतंक से शहर में लोगों की परेशानियां बढ़ गईं है।

कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed