{"_id":"687a85e453d1e7f6530031b1","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-rope-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134501-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
दिवंगत सुमित।
हरदोई। शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी युवक ने शुक्रवार की सुबह फंदा लगा लिया। जीवित होने की आस लिए परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सराय थोक पश्चिमी निवासी सुमित कश्यप उर्फ बेटू (25) मछली व्यापारी था। उसने मोहल्ला निवासी एक युवती से पांच अप्रैल 2022 को प्रेम विवाह किया था। सुमित की मां घरों में खाना बनाने का काम करती हैं।
शुक्रवार की सुबह वह खाना बनाने गई थीं। सुमित के पिता बीमार हैं। उनकी दवा लेने के लिए सुमित का छोटा भाई बाजार गया था। तभी सुमित ने पहली मंजिल पर जाकर रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
दवा लेकर आए छोटू ने सुमित को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर वह ऊपर गया। यहां सुमित को लटकता देखा। उसने परिजन की मदद से उसे नीचे उतारा। जीवित होने की आस में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां ने बताया कि बहू और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि फाॅरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।