फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The worship of God bowed head , sought Dua

खुदा की इबादत को झुके सर, मांगी दुआ

Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The worship of God bowed head , sought Dua
रहमत और बरकत का महीने रमजान के यह रोजे बंदों के लिए किसी इम्तहान से कम
विज्ञापन
नहीं हैं। शुक्रवार को पहले रोजेे पर जुमा की नमाज के लिए भारी संख्या में मुसलिमों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उलमा- ए-कराम ने रोजा, तरावीह और जकात आदि से इबादतों की अहमियत बयान करते हुए रमजान के रोजे रखने और इस दौरान तमाम बुराइयों से बचने की सलाह दी।

जामा मसजिद में मौलाना सुलेमान साहब ने जुमा की नमाज से पूर्व तकरीर फरमाते हुए कहा कि रमजान अल्लाह की खुशनूदी हासिल करने का महीना है। इस माहे मुबारक के रोजे हमें गरीबों की भूख और प्यास का अहसास करवा कर उनके साथ हमदर्दी का पैगाम देते हैं।

एक रिवायत के अनुसार, अल्लाह के नबी ने शाबान को अपना महीना कहा और रमजान को खुदा का महीना बताया था। हमें अल्लाह के इस महीने की कद्र करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा इबादतें कर अल्लाह को राजी कर लेना चाहिए। इस महीने में बुराइयों से बचने का भी खास एहतमाम करने की जरूरत है।

मसजिद इस्लामगंज में मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने तकरीर फरमाते हुए कहा कि रोजे का मतलब अल्लाह के हुक्म पर भूख और प्यास की तकलीफ बर्दाश्त करना और नफ्स से जिहाद है। उन्होंने कहा कि रोजे की हालत में भूख प्यास की शिद्दत को बयान करने के बजाय सब्र और शुक्र का रवैया अपनाएं।

अल्लाह सब कुछ जानने वाला है और रोजे का बदला उसने स्वयं देने का वादा किया है। इसी तरह मसजिद फारूके आजम, मसजिद सैयदना उसमाने गनी और सैयना सिद्दीके अकबर आदि में भी नमाज अदायगी को बड़ी संख्या में रोजेेदार जुटे। नन्हें नमाजी भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed