फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The workshop will show managers security tricks

कार्यशाला में प्रबंधकों को बताएंगे सुरक्षा के गुर

Wed, 24 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
The workshop will show managers security tricks

जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को

विज्ञापन
लेकर प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को सचेत किया जाएगा और उनको सुरक्षा मानकों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन में 26 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान के एक स्कूल में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए है। स्कूल परिसर में पेरी कोट सिक्योरिटी इंट्री प्वाइंट विकसित किया जाएगा और सुरक्षा गार्डाें की तैनाती की जाएगी।

स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने के साथ स्कूल के चालक, परिचालक व सुरक्षा कर्मी का पुलिस से वेरिफिकेशन प्रबंधक द्वारा कराया जाए। स्कूल क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी व आकस्मिक जांच और स्कूलों के आसपास घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि 26 दिसंबर को पुलिस लाइन में सभी डिग्री, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य/प्रबंधकों की कार्यशाला होगी, जिसमें सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जाएंगे। दुबे ने बताया कि विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक के बाद बैंक प्रबंधकों और उद्यमियों के साथ 26 को ही बैठक की जाएगी और उनको मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा जाएगा, ताकि बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। बताया कि इसके अलावा बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पताल, सिनेमा हाल, बस स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट की आकस्मिक जांच की जाएगी। इसके लिए सभी एसओ को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed