{"_id":"65c12558b73f1ebf03026048","slug":"the-worker-died-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110135-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। पेट दर्द से परेशान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महदौरा निवासी एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
महदौरा निवासी रिंकू (32) मजदूरी करते थे। पत्नी गीता के मुताबिक रविवार की रात लगभग दो बजे घर से पति लघुशंका जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे गांव में निकले ग्रामीणों ने रिंकू का शव चिलबिल के पेड़ पर पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों काे दी। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया।
कोतवाल उमाकांत दीपक और प्रतापनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दाे पुत्रियां हैं। परिजनों का कहना है कि रिंकू पेट दर्द से परेशान थे।