फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman who brought the complaint letter created ruckus in the SP office

Hardoi News: शिकायती पत्र लेकर आई महिला ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
The woman who brought the complaint letter created ruckus in the SP office
हरदोई। एसपी कार्यालय में मंगलवार को अचानक खलबली मच गई। शिकायती पत्र लेकर आई महिला ने परिसर में हंगामा किया और कागजों में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और महिला थाने ले गए।
विज्ञापन



पुलिस कार्यालय में एसपी जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लानगर निवासी महिला अनीता सोनी शिकायती पत्र लेकर पहुंचीं। एसपी ने शिकायती पत्र लिया, लेकिन महिला इससे संतुष्ट न होकर कार्यालय के बाहर आकर हंगामा करना शुरु कर दिया। माचिस निकालकर कागजों को जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने सूझबूझ से महिला को शांत कराया।
विज्ञापन




एसपी की ओर से बताया गया कि पुलिस की जांच में महिला के मामले में खुलासा हुआ है। महिला का पति साल 2019 में ज्वैलरी की दुकान करता था। इसमें वह गांव के लोगों के जेवर आदि गिरवी गांठ भी करता था। वर्ष 2019 में दुकान बंद कर अनीता का पति कहीं गायब हो गया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय में एफआर लगा दी थी। बताया कि महिला के पति के पास अबरार ने अपने आभूषण गिरवी रखे थे, वह अपने आभूषण मांग रहा है। महिला विपक्षी पर दबाव बनाने के लिए शिकायती पत्र दे रही और इसी उद्देश्य से हंगामा व आग लगाने का प्रयास किया। इससे विपक्षी अपने आभूषण न मांग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed