फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The villagers went to lay day

धरने पर गुजरा ग्रामीणों का दिन

Sun, 22 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 22 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The villagers went to lay day

पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने, ग्राम

विज्ञापन
प्रधान और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के क्षुब्ध टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन के संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधिात करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल सालिकराम व राजेश कुमार आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाए जाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग को लेकर  प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीत जाने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  हैं और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार धरना शुरू हो गया है और तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता। कहा कि पात्रों को आवास दिलाए जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर गांव लौटेंगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छह दिन हो गए, लेकिन उन्हें अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र और लालाराम आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed