{"_id":"603d26908ebc3edbef0a845c","slug":"the-teachers-performed-a-black-band-with-a-symbolic-demonstration-hardoi-news-knp6148165165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन
संडीला के ग्राम नरायणपुर सुंडा में हांथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। संवा?
- फोटो : HARDOI
संडीला। उप्र जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के आह्वान पर सोमवार को जूनियर स्कूल के शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर सरकार के रवैये के खिलाफ सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 21 बिंदुओ पर ज्ञापन पहले ही शासन को दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। इससे शिक्षक संघ खासा आहत है।
मंत्री अमृतलाल व सर्वेश कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक सरकार ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
इसी को लेकर प्रांतीय नेतृत्व की ओर से सांकेतिक प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से शुक्रवार तक शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बांध कर अपने दायित्वों को निभाते हुए विरोध दर्ज कराएंगे।