{"_id":"c49ea16fd03d530b9516e76dab8d0255","slug":"the-survey-sought-to-perform-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सर्वे कराने की मांग को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सर्वे कराने की मांग को प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 23 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों का
विज्ञापन
दोबारा सही सर्वे कराकर प्रत्येक पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को
लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार
को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को एक
ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
इस दौरान कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसान भीषण आपदा से गुजर रहा है। कहा कि ओलावृष्टि और बारिश होने से किसानों की गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई हैं, जबकि शासन और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिले की 1101 ग्राम पंचायतों का सर्वे लेखपालों द्वारा अभी तक नहीं पूरा हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों के इशारे से जांच पड़ताल कर सर्वे किया गया है। उसमें 80 प्रतिशत किसानों के खेत सर्वे में नहीं लिखे गए हैं। कहा कि 20 प्रतिशत किसानों को शासन व प्रशासन भटका रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि किसानों के खेतों का दोबारा सर्वे कराकर सभी पीड़ित किसानों को लाभ दिलवाए। इस मौके पर भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर मांगों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा किसानों की समाजवादी पेंशन शीघ्र ही लाभार्थियों के खातों में भेजे जाने की मांगे भी शामिल है। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, सोबरन लाल, लज्जाराम, अहिवरन लाल, सियावती, श्रीदेवी और गंगाराम राजवंशी आदि लोग मौजूद थे।