फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The spear and killed elderly

वृद्ध की भाला मार कर हत्या

Sun, 08 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The spear and killed elderly

देहात कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी जलाने को लेकर

विज्ञापन
विवाद में एक युवक की भाला मार कर हत्या कर दी गई। वहीं गोलीबारी व लाठी डंडे चलने से चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहात क्षेत्र के ग्राम किंदरपुर मजरा अटवा असिगांव निवासी राम चंद्र (40) पुत्र राम स्वरूप की भाला मार कर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से राकेश (17) पुत्र अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं गांव निवासी रामऔतार (30) पुत्र राम स्वरूप, अजय पाल (50) पुत्र राम दास, रामबक्श (30) पुत्र राम स्वरूप, जगदीश (35) पुत्र राम दास लाठी डंडे के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें राम बक्श की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि उसके भाई की मढ़ैया रखी हुई थी। जिसे पड़ोसी गांव दुजापुरवा निवासी लोगों ने होली में डाल कर फूंक दिया था। जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो रामऔतार को कप्तान, गगंाराम, सर्वेश, राजेश, राकेश विजय पाल निवासी भगौली शाहाबाद ने मारापीटा था।

उसी रंजिश में शुक्रवार को उन लोगों के साथ जयपाल, मुन्ना लाल, दिनेश, बृजकिशोर, गुड्डू, बलवीर, सोबरन, रामबक्श आदि उसके घर पहुंचे और उन लोगों पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने भाला, लाठी डंडों से हमला बोल दिया और तमंचे से फायरिंग भी की। इससे उसके भाई की भाला लगने से मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए।

उसने बताया कि रामचंद्र के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में एसआई केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed