फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The road between Tera Pursauli and Bargadapurva could not be widened

Hardoi News: तेरा पुरसौली से बरगदापुरवा के बीच मार्ग नहीं हो पाया चौड़ा

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The road between Tera Pursauli and Bargadapurva could not be widened
-बजट के अभाव में म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग का चौड़ीकरण अटका
विज्ञापन

- 57 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबाई में मार्ग का कराया जाना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तेरा पुरसौली से बरगदापुरवा के मध्य मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। मार्ग का चौड़ीकरण न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं रुपये के अभाव में भी काम फंसा हुआ है। करीब 20 किलोमीटर लंबाई वाले म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग के चौड़ीकरण के दूसरी किस्त का विभाग को इंतजार है।
म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग सिंगल लेन था। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दिसंबर 2020 में शासन ने 57,83,00,000 रुपये की स्वीकृति दी। काम कराने के लिए पहली किस्त में 39 करोड़ रुपये दिए थे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो ने काम शुरू कराया और दूसरी किस्त के रुपये मिलने का इंतजार किए बिना ही काम को जारी रखा।
विज्ञापन

मार्ग पर पड़ने वाले गांव तेरा पुरसौली और बरगदापुरवा के मध्य बाढ़ से प्रभावित भाग का अभी तक चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। अनुबंध के अनुसार मार्ग का काम इसी माह पूरा कराया जाना है। तेरा पुरसौली से बरगदापुरवा के मध्य मार्ग के चौड़ीकरण न होने से मार्ग से जुड़े गांव म्योढ़ा, बरंडारी, भदार, श्रीमऊ, तेरा पुरसौली, बरगदापुरवा, कुसुमखोर आदि एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग पर भदार के पास पुलिया का काम करा लिया गया है। तेरा पुरसौली से बरगदापुरवा के मध्य के मार्ग का भी जल्द ही चौड़ीकरण करा लिया जाएगा। वहां पर बाढ़ के कारण काम नहीं हो पाया था, वहीं शासन से दूसरी किस्त की भी मांग की गई है। रुपये मिलते ही काम पूरा करा लिया जाएगा।-आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed