फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rising level of the villagers raise beats

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई ग्रामीणों की धड़कनें

Wed, 20 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The rising level of the villagers raise beats
परसौला गांव के स्कूल की रसोई के नीचे से बहता गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम/छिबरामऊ (हरदोई)। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और कटान भी तेज है। छिबरामऊ कटरी क्षेत्र में बुधवार को करीब आधा फीट जलस्तर बढ़ गया। कटरी परसौला स्कूल की नींव तक कटान होने के साथ घासीराम पुरवा के किनारे तक पानी पहुंच गया है। तहसीलदार और बीईओ ने बुधवार को कटरी क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण भी किया। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की धड़कनें तेज हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कटरी परसौला के प्राथमिक विद्यालय की रसोई की नींव तक गंगा पहुंच चुकी हैं। अगर यही स्थिति रही तो रात या कल तक भवन नदी समा सकता है। बुधवार को बीईओ अनिल कुमार फिर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तहसीलदार एनपी मौर्या ने तटवर्ती गांवों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित गांवों के लेखपालों को निगाह रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहाकि पानी बढ़ने से कटान तो हो रही है लेकिन बाढ़ जैसी स्थिति अभी नहीं है। छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती गांव चिरंजूपुरवा, कटरी बिछुईया, घासीरामपुरवा, शेखरपुरवा, रामेश्वरपुरवा, महनंदीपुरवा सहित कई गांव के लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं। रामगंगा में भी जलस्तर बढ़ रहा है। राजघाट पर रामगंगा, गंगा में मिलती है। इससे यहां पर पानी और बढ़ गया है। गंगा करीब बसे घासीरामपुरवा के किनारे तक पानी पहुंच गया है। गांव के पातीराम, रामविलास, हिमांशु और जगमोहन का कहना है कि अगर ऐसे ही पानी बढ़ता रहा तो एक दो दिन में गांव में पानी भर जाएगा।

विज्ञापन


परसौका में लगेगा परसौला का स्कूल
बिलग्राम बीईओ अनिल कुमार ने बताया कि परसौला का स्कूल बंद करा दिया गया है। यहां एक ही भवन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल चलते थे। दोनों ही स्कूल की कक्षाएं अब करीबी गांव परसोका के जूनियर हाई स्कूल में लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed