{"_id":"92fd86285a7c821979d6b48a6b950101","slug":"the-promises-made-by-the-state-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार ने जो वादे किए पूरे हुए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश सरकार ने जो वादे किए पूरे हुए’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक कुंवर महावीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के
विज्ञापन
विकास के लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने
जो वादे किये थे, उन पर अमल करके दिखाया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का
गुणगान करते हुए कार्यक र्ताओं से कहा कि वह इन उपलब्धियों को जनता तक
पहुंचाएं।
वह शुक्रवार को भटपुर से नेवादा मार्ग व गुड़वा में बहुती मार्ग स्थित पुलिया के लोकार्पण मौके पर बोल रहे थे। विधायक ने गुड़वा गांव में दैवी आपदा से पीड़ित किसानोें को आर्थिक सहायता की चेक बांटते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित किसानों को अपने संसाधनों से ज्यादा से ज्यादा मदद करने की कोशिश की है, पर केेंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इस मौके पर 10 किसानों को अपने हाथ से चेक सौंपे।
अन्य किसानों को तहसील स्तरीय अफसरों ने चेक बांटे। इससे पहले विधायक ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बीडीओ बृजराज सिंह, सीडीपीओ साधना मिश्रा, रामकेश, राम सिंह, आनंद कुमार सिंह, दिनेश पाल सिंह, विजय नारायण सिंह, अश्वनी मिश्रा, शिवाधार मिश्रा, अमित अवस्थी, भयंकर द्विवेदी, रामशंकर यादव आदि मौजूद थे।