फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The problem arose at the meeting of Udyog Bandhu jam

उद्योग बंधु की बैठक में उठी जाम की समस्या

Fri, 10 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Fri, 10 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The problem arose at the meeting of Udyog Bandhu jam
बैठक करते डीएम विवेक वार्ष्णेय व एसपी उमेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
 जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में शहर के जाम की समस्या प्रमुखता से उठी। व्यापारियों ने जाम का कारण आटो, रिक्शा और स्कूली बसों को बताते हुए इन पर सख्ती की मांग उठाई। डीएम ने बाईपास के लिए संशोधित स्टीमेट शासन को भेजने के साथ  ही स्कूलों व वाहनों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
विज्ञापन


उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई। यहां व्यापारियों का कहना था कि बेतरतीब आटो, रिक्शा और बसें खड़ी होने से जाम लगता है। शहर के अंदर बड़ी स्कूल बसों का प्रवेश बंद होना चाहिए।  जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह को अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए से कहा कि स्कूल संचालकों के साथ बैठक करें। यह तय करें कि स्कूली बसें एक साथ शहर में प्रवेश न करें।
विज्ञापन


बड़ी बसों के स्थान पर छोटी बसें लगाई जाएं। डीएम ने ट्रैक्टर ट्रालियों में भी नंबर डलवाने को कहा। डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को बाईपास के लिए संशोधित आगणन एक सप्ताह में तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। एसपी उमेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। व्यापारियों ने बताया कि सरकुलर रोड पर बाइक से स्टंट करने की शिकायत भी की। इस पर एसपी से सीओ सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed