{"_id":"65da2eda38637c45d80c2513","slug":"the-policeman-pulled-the-doctor-from-the-car-and-beat-him-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111026-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिपाही ने डॉक्टर को कार से खींचकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिपाही ने डॉक्टर को कार से खींचकर पीटा
Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ हरपालपुर कोतवाली के पुलिस कर्मी ने जमकर अभद्रता की। डॉक्टर को कार से खींच लिया और मारपीट की। मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के आ जाने से पुलिस कर्मी भाग निकला। हरपालपुर कोतवाली में तैनात सिपाही गगन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
लखनऊ रोड पर स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पियूष गुप्ता की ड्यूटी शनिवार को पोस्टमार्टम में भी लगी थी। इसी दौरान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए बस हादसे में मृत मासूम का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक सिपाही आया था।
पोस्टमार्टम के बाद जब डॉक्टर पियूष ने लगभग छह बजे रिपोर्ट सिपाही को दी तो सिपाही रिपाेर्ट में देरी करने की बात को लेकर हंगामा करने लगा। उसने डॉक्टर को उनकी कार से खींच लिया और मारपीट की। इसी दौरान आए स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच बचाव किया तो आरोपी सिपाही भाग निकला।
विज्ञापन
डॉक्टर पियूष गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है। एसपी को भी शिकायती पत्र देंगे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी देंगे। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम कराने से पहले कुछ कागज भी तैयार करने होते हैं। अमूमन पुलिस कर्मी कागज साथ में लाते हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हरपालपुर कोतवाली का सिपाही कोई कागज लेकर नहीं गया था। इस पर वह अस्पताल पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात डा. पियूष गुप्ता से खाली कागज मांगा। डॉक्टर ने कागज न होने की बात कह दी। माना जा रहा है कि कागज न देने के गुस्से में डाक्टर की पिटाई की गई है।