{"_id":"573cb4ea4f1c1bc843ac70e8","slug":"the-performance-against-kotedar-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गांव का कोटेदार निलंबित होने के बाद अटैच कोटेदार ने भी जब राशन कई माह से नहीं बांटा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को पिहानी ब्लाक के मंसूरनगर के ग्रामीणों नेे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ग्रामीण रामदास गुप्ता ने कहा कि उनके गांव के कोटे को अप्रैल माह में तत्कालीन कोटेदार को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद पंचायत समथरी के कोटेदार राजीव कुमार गुप्ता से अटैच कर दिया गया। इसके बाद भी अप्रैल व मई माह का तेल व राशन नहीं दिया गया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में कई बार शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जिससे कोटेदार के हौसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राधाकृष्ण अवस्थी, संतोष कुमार , नवीन कुमार, रामबहादुर मिश्र, कृष्ण अवस्थी, रामबाबू अवस्थी, संतराम, हरिओम, प्रदीप, कौशल किशोर, चंद्रपाल, रामस्वरूप, मनीष कुमार, दिनेश, अंकित, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन