फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mother died the day after the sixth day of the newborn's birth.

Hardoi News: नवजात की छठी के अगले दिन प्रसूता की मौत

Wed, 13 May 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The mother died the day after the sixth day of the newborn's birth.
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू में नवजात की छठी के अगले दिन प्रसूता की मौत हो गई। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतका के जीजा ने पति पर इलाज में लापरवाही समेत कई आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदर कल्लू निवासी रामदेव की पत्नी निधि (20) का प्रसव एक सप्ताह पहले सीएचसी शाहाबाद में हुआ था। इस दौरान उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर निधि घर आ गई थीं। मंगलवार को बच्ची की छठी थी। रामदेव ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक निधि की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक मौत हो गई। इसकी सूचना निधि के परिजन को दी। निधि के जीजा मझिला थाना क्षेत्र के सहारुआ निवासी राम सागर भी घटना की जानकारी पर सिकंदरपुर कल्लू पहुंचे। उन्होंने मौत को स्वाभाविक मानने से इन्कार करते हुए रामदेव पर इलाज में लापरवाही समेत कई आरोप लगा दिए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड काश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर शव का पेास्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed