{"_id":"69ee4707d0f87fa5070159f2","slug":"the-maximum-temperature-rose-by-half-a-degree-reaching-435-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148730-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़ा, पारा 43.5 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़ा, पारा 43.5 पर पहुंचा
विज्ञापन
हरदोई। पिछले तीन दिनों में आधा-आधा डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे रविवार को अधिकतम तापमान 43.50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान दो दिन से 25 डिग्री पर बना हुआ है। पछुआ हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
सूरज की तपिश सुबह से ही अपना असर दिखाने लगती है। धूप से तन-बदन जलने लगता है। लोग धूप और गर्मी से बचाव के लिए उपाय भी कर रहे हैं जबकि पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। लोग पक्षियों के लिए छतों पर दाना-पानी रख रहें लेकिन तेज धूप में वह भी गर्ग हो जा रहा है। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी होने से पारा 43.50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, इससे दिन में तेज धूप और लू से लोग परेशान नजर आए।
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग गर्मी से बचाव के लिए कूलर और एयरकंडीशनर उपयोग में ला रहे हैं लेकिन बिजली के वोल्टेज और ट्रिपिंग से वह भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के प्रेक्षक आरसी वर्मा के मुताबिक, सुबह के समय आर्द्रता 38 प्रतिशत और शाम को 18 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा से तपिश के बीच पसीने से कुछ राहत जरूर मिल रही है।
लू और गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी उपयोग करें
दैवी आपदा प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि तापमान में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सलाह दी कि लू और गर्मी से बचाव के लिए पानी का अधिक से अधिक उपयोग करें। फुल आस्तीन की शर्ट पहनें और छाता आदि को उपयोग में लाएं। गर्मियों में ताजा भोजन ही ग्रहण करें।
पिछले पांच दिनों के तापमान पर एक नजर :
तारीख : अधिकतम : न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
. 26 अप्रैल : 43.50 : 25.00
. 25 अप्रैल : 43.00 : 25.00
. 24 अप्रैल : 42.50 : 22.00
. 23 अप्रैल : 41.60 : 23.50
. 22 अप्रैल : 42.00 : 23.50