{"_id":"ed68dbe50da091c0b2d6e50b17faeebc","slug":"the-joy-of-victory-in-the-pro-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में समर्थक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में समर्थक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। प्रत्याशी की जीत की खुशी समर्थक से बर्दाश्त नहीं हुई और
मतगणना स्थल के बाहर ही गिर कर उसकी मौत हो गई। यह हादसा पंडरवा ग्राम सभा
से प्रत्याशी व विजेता केसरी माता रफ्फन खां के समर्थक के साथ घटित हुआ है।
बताया जाता है कि इस बार पंडरवा किला से रफ्फन खां ने अपनी माता केसरी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया था। रफ्फन खां पिछली दो बार से लगातार प्रधान चुने जाते रहे हैं। इस बार सीट आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी माता को प्रत्याशी बनाया था। मतगणना स्थल पर उनके समर्थक गांव से ही जहीरूद्दीन (40) भी चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उस समय उनकी प्रत्याशी केसरी पांच से अधिक वोट से पीछे थी।
फिर तकरीबन तीन बजे खबर आई कि वह आगे हो गईं हैं। साथ ही यह खबर भी आ गई कि केसरी चुनाव जीत गई हैं। बताया जाता है कि अपने प्रत्याशी की जीत की अचानक मिली खुशी से जहीरूद्दीन मतगणना स्थल हामिद अली इंटर कालेज के गेट पर ही गिर गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। विजयी प्रधान के खेमे में समर्थक की इस अचानक मौत को लेकर गम की लहर दौड़ गई है। लाश गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।